फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर विद्या बालन ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'पिछले 7 साल से परेशान हूं'

Sat, 17 Aug 2019 10:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vidya Balan - फोटो : twitter
विद्या बालन की फिल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म में विद्या बालन के काम की काफी तारीफ हो रही है। शादी के बाद विद्या चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं। इस दौरान कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आती रही हैं। अब विद्या ने इस बारे सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : फिल्म
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जब विद्या से पूछा गया कि पिछले 3 साल से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आती रही हैं तो सवाल सुनते ही विद्या कहती हैं कि '3 साल नहीं बल्कि 7 से, जब से मैंने शादी की है।' 
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan
विद्या आगे कहती हैं कि 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बताने में मुझे शर्म नहीं  है कि मेरा पेट फ्लैट नहीं है। अगर किसी तरह की मैं ड्रेस पहनती हूं और आपको लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता है। सबसे पहली बार मैंने यह अफवाह तब सुनी जब मेरी शादी को एक महीने ही हुए थे।' 

4 of 5
vidya balan - फोटो : social media
मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। विद्या ने इस दौरान कहा कि, 'मैं नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती थी और मुझे उस समय जानकारी नहीं थी कि अभिनेत्री बनने के लिए मुझे क्या करना होगा। मैं अभिनेत्री बनने का सपना देखती थी। मुझे मेरे परिवार की चिंता थी मगर उन्होंने मेरा समर्थन किया। जब मेरा पहला टीवी शो ला बेला कुछ समय बाद बंद हो गया, तब मेरे परिवारवालों को लगा होगा कि अब मेरा एक्टिंग का भूत उतर जाएगा।'

पढ़ें: अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या ने आगे बताया- 'लगातार तीन साल तक मुझे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। ऐसे भी दिन थे जब मैं रोते रोते सोया करती थी लेकिन मैंने हिम्मत रखी। हर सुबह मैं इस उम्मीद के साथ उठती थी कि कुछ तो अच्छा होगा। इसके बाद मैंने 'परिणीता' में अहम रोल निभाया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें