फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सामने आई जाह्नवी की जिम के अंदर की तस्वीरें, ऐसी मुश्किल ट्रिक कर खुद को रखती हैं फिट

Sat, 17 Aug 2019 09:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दे रही हैं । वो अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं । हाल ही में जाह्नवी की फिटनेस ट्रेनर नमृता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी की दो तस्वीरें शेयर की हैं । इस फोटो में जाह्नवी नमृता के साथ बैलेंस बना रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
नमृता ने कैप्शन में लिखा, 'सपोर्ट सिस्टम । जाह्नवी और मैं एक-दूसरे को बैलेंस करते हुए ।' नमृता की इस फोटो को अभी तक 7000 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । इस फोटो में जाह्नवी पिंक योगा पैंट पहने दिख रही हैं । 

जाह्नवी ने इस वजह से ड्राइवर से उधार लिए पैसे, लोग बोले- 'श्रीदेवी ने बेटी को अच्छे संस्कार दिए'
 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
नमृता की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए । एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों की ये ट्रिक कमाल की है ।' बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । अब जाह्नवी अपनी अगली फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है । 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala
इस फिल्म की शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है । इसके बाद जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'दोस्ताना' भी हैं । कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी का 56वां बर्थडे था । इस मौके पर जाह्नवी ने मां की फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा । जाह्नवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू' ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Janhvi kapoor - फोटो : instagram
साथ ही जाह्नवी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर दर्शन करने गईं । जाह्नवी ने मंदिर के अंदर से एक फोटो भी शेयर की है । इस फोटो में जाह्नवी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी पहने दिखीं । यहां पूजा-पाठ करते जाह्नवी का वीडियो भी वायरल हुआ था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें