फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विद्या बालन का बढ़ा वजन बन गया था 'राष्ट्रीय मुद्दा', कहा- खुद के शरीर से होने लगी थी नफरत

Mon, 08 Mar 2021 09:58 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vidya balan - फोटो : instagram

महिला दिवस के दिन लोग महिला सशक्तिकरण और उत्पीड़न पर बातचीत करते हैं। वहीं बॉलीवुड से भी ऐसे तमाम मुद्दे सामने आए, जिसने कुछ महिला कलाकारों के लिए परेशानी खड़ी की। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मामला बॉडी शेमिंग का रहा। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी इससे बच नहीं पाईं।

विज्ञापन

2 of 6
vidya balan - फोटो : instagram

‘द डर्टी पिक्चर’ अभिनेत्री विद्या बालन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक साक्षात्कार के दौरान विद्या ने कहा कि एक समय था जब वो अपने ही शरीर से नफरत करने लगी थीं। उनका मोटापा राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था। वे इसे स्वीकार नहीं कर पा रही थीं, जिस वजह से उन्हें काफी दिमागी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

3 of 6
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या ने कहा कि समय के साथ इन असुरक्षाओं पर उन्होंने काबू पा लिया। हालांकि ये इतना आसान नहीं है। कहा कि वह अब इस बारे में परेशान नहीं है कि लोग आपके बालों की लंबाई, आपकी बाहों की मोटाई, ऊंचाई, चौड़ाई और लंबाई के बारे में क्या कहते हैं क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उस समय मुझे बहुत तकलीफ हुई।

4 of 6
vidya balan - फोटो : instagram

विद्या बालन ने कहा कि मैंने जो भी किया वो सार्वजनिक था। मैं एक गैर-फिल्मी परिवार से आती हूं। कोई यह बताने वाला नहीं था कि क्या करना है क्या नहीं। मेरे साथ जो भी हो रहा था वो महत्वपूर्ण था और मुझपे इसका असर पड़ता था। बॉडी शेमिंग का मामला समाप्त ही नहीं हो रहा था। मेरा वजन एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया था।

विज्ञापन

5 of 6
vidya balan - फोटो : instagram
आगे उन्होंने कहा कि वो हमेशा से एक मोटी लड़की हैं। ऐसा नहीं कहेंगी कि मुझे वजन घटाने-बढ़ाने में बिल्कुल परेशान नहीं होती। मैंने एक लंबा सफर तय किया है। ऐसे में हार्मोनल परेशानियां रही हैं। लंबे समय तक मुझे अपने शरीर से नफरत थी। मुझे लगता था कि इसने मेरे साथ विश्वासघात किया है। जिन दिनों मैं सबसे अच्छे दिखने के दबाव में थी उस वक्त बहुत क्रोधित और निराश हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vidya balan - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वक्त के साथ उन्होंने अब इसे स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया था कि मेरा शरीर ही एकमात्र ऐसी चीज है जो मुझे जीवित रखे हुए है। जिस दिन मेरा शरीर काम करना बंद कर देगा, मैं आसपास भी नहीं रह जाऊंगी। मैं अपने शरीर की आभारी हूं। अब मैंने इसे प्यार करना शुरू कर दिया है। क्योंकि इसी के कारण मैं जीवित हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें