फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2021: मेहनत और लगन से इन महिलाओं ने बनाई पहचान, आज दुनिया में बजता है इनका डंका

Mon, 08 Mar 2021 09:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रभावशाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं और पुरुषों में समानता बनाने के लिए जागरूकता लाना है। वैसे तो महिलाओं के सम्मान के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती लेकिन यह एक ऐसा दिन है जब महिलाएं अपनी आजादी का जश्न खुलकर मनाती हैं। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करने का है और इस दिन का महत्व महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर पहचान दिलाना और महिलाओं की उपलब्धियों को मनाना है। इस खास मौके पर हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर देश ही नहीं दुनियाभर में एक अलग मुकाम हासिल किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
कल्पना चावला - फोटो : फाइल फोटो

कल्पना चावला

  • नासा वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ था। स्कूली पढ़ाई के बाद कल्पना ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज 1982 में ग्रेजुएशन पूरा किया।

  • ग्रेजुएशन के बाद वह अमेरिका चली गईं और आगे की पढ़ाई की। 1995 में कल्पना नासा में अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शामिल हुईं। कल्पना अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं।

  • 1 फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से वापस लौटते वक्त कल्पना चावला हादसे का शिकार हो गईं। सभी बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी ये खुशियां मातम में बदल गईं।

  • असफलता से घबराना कल्पना ने सीखा ही नहीं था। वह जो ठान लेती उसे करके ही दम लेती थीं। आज कल्पना भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हम सबके लिए एक मिसाल हैं और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा।

विज्ञापन

3 of 6
सुनीता विलियम्स - फोटो : social media

सुनीता विलियम्स

  • 19 सितंबर 1965 को जन्मीं सुनीता विलियम्स के नाम सिर्फ अंतरिक्ष ही नहीं, इससे इतर भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। 

  • सुनीता के पिता भारतीय मूल के हैं जबकि उनकी मां स्लोवानियाई मूल की हैं। 1987 में सुनीता विलियम्स को अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था। अंतरिक्ष यात्रा के लिए सुनीता का चयन 1998 में नासा ने किया था। 

  • सुनीता विलियम्स भारत और दुनिया के लिए वो चमकता सितारा हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में 195 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। सुनीता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं।

4 of 6
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

कमला हैरिस

  • 20 अक्टूबर 1964 को ऑकलैंड में जन्मी कमला हैरिस (Kamla Harris) अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। 55 साल की हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं।

  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस से अपना करियर शुरू किया। 

  • 2003 में वह सैन फ्रांसिस्को की शीर्ष अभियोजक बनीं। 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत व्यक्ति थीं। अमेरिका के कई समुदायों में उन्हें पसंद किया जाता है।

  • कमला हैरिस की छवि एक अफ्रीकी-अमरीकी राजनीतिक नेता के रूप में काफी मजबूत दिखती है। आखिर भारतीयों और अमरीकियों को कमला पर गर्व क्यों न हो? उनका संघर्ष ये साफ बताता है कि समाज में आने वाला वक्त महिलाओं का है।

 

विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा

  • 18 जुलाई 1982 में जन्मी प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दुनिया भर में नाम काम रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर प्रियंका चोपड़ा ने पूरे देश का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि ने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।

  • वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका ये कहती हैं कि उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कभी किसी पुरुष के सहारे की जरूरत नहीं पड़ी।

  • भारत ही नहीं दुनियाभर में प्रियंका के लाखों चाहने वाले हैं। प्रियंका का फिल्म इंडस्ट्री से कभी कोई सीधा संपर्क नहीं रहा, उन्होंने सबकुछ अपने दम पर हासिल किया है। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय टीवी सीरीज में मुख्य भूमिका दी गई हो।

  • प्रियंका कहती हैं, ''मेरी कामयाबी का श्रेय मैं अपने आप को ही देना चाहूंगी। मैंने बहुत ठोकरें खाई हैं लेकिन ठोकरे खाने की क्षमता मैंने रखी।'' आज प्रियंका कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं और बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड दोनों जगह काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलाला यूसुफजई

मलाला यूसुफजई

  • मलाला यूसुफजई का जन्म 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के स्वात जिले में हुआ। मलाला के पिता का नाम जियाउद्दीन यूसुफजई है।

  • वे पहली बार सुर्खियों में 2009 में आईं जब उन्होंने 10 साल की उम्र में गुल मकई के नाम से डायरी लिखा। इस डायरी में उन्होंने तालिबान के साए में जिंदगी बिताने के डर को लोगों के सामने रखा। 

  • मलाला से नाराज चरमपंथियों ने उनकी स्कूल बस को रोककर 2012 में उनके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मलाला को इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया। जहां कई महीनों के इलाज के बाद वह ठीक हो पाईं।

  • मलाला के नाम अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार (2011) के अलावा कई बड़े सम्मान दर्ज हैं। मलाला की बहादुरी के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा उनके जन्मदिन पर 12 जुलाई को मलाला दिवस घोषित किया गया।

  • एक मुखर मानवाधिकार कार्यकर्ता के तौर पर उनकी अपनी एक मजबूत पहचान है। मलाला बहुत मुश्किल पुरुषवादी सोच से लड़ रही हैं और इसमें जीत भी हासिल कर रही हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें