फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करातीं? विद्या बालन ने दिया प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब

Tue, 15 Mar 2022 03:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ कमाल की कॉमेडियन भी हैं। प्रशंसक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के भी दिवाने हैं। विद्या ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए अपने बेबाक जवाब से फैंस को हैरान कर दिया। एक यूजर ने विद्या से पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? पढ़िए अभिनेत्री का जवाब...
विज्ञापन

2 of 4
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya
'आस्क मी एनीथिंक' सेशन के दौरान विद्या ने उनके वेट, अपकमिंग फिल्म, डाइट आदि कई सवालों के जवाब दिए। सेशन के दौरान एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछा- आप हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? इस सवाल का विद्या ने मजेदार जवाब देते हुए कहा - गर्मी हो रही है और मैं शूटिंग कर रही हूं। तो हुआ न हॉट फोटोशूट। किसी को भी विद्या से इस जवाब की उम्मीद नहीं थी। हर कोई अभिनेत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
विद्या बालन - फोटो : Instagram
अन्य सवालों का जवाब देते हुए विद्या ने खुलासा किया कि उन्हें कपड़ो में साड़ी पहनना और खाने में इटालियन पसंद है। वहीं फेवरेट अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने आलिया भट्ट का नाम लिया और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि योगा पोज में उन्हें शवासन पसंद है। सेशन के ही दौरान एक फैन ने विद्या बालन से उनकी उम्र पूछ डाली, तो अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा 'गूगल कर लो'।
विज्ञापन

4 of 4
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही फिल्म जलसा में नजर आने वाली हैं। 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में विद्या के साथ शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें