फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: कंगना रणौत ने लोगों से की ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील, वीडियो शेयर कर मुस्लिम आबादी पर कह डाली ये बात

Tue, 15 Mar 2022 02:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में 1990 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया है, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। देशभर में इस फिल्म की तारीफ हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस फिल्म का जमकर सपोर्ट  कर रही हैं। वहीं, अब कंगना ने ये फिल्म देख भी ली है। इस फिल्म को देखने के बाद कंगना रणौत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने लोगों से इस फिल्म को देखने की गुजारिश करते हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन और मुस्लिम आबादी पर कमेंट कर दिया है।     
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कंगना रणौत ने बीती रात अपने परिवार के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' देखी। इसके बाद अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश कर रही हैं। इस वीडियो में कंगना रणौत ने कहा, 'नमस्कार दोस्तों.. कल रात को मैंने और मेरे परिवार ने फिल्म द कश्मीरी फाइल्स देखी। सबसे पहले तो विवेक अग्निहोत्री जी आप धन्य हैं। आपकी पूरी टीम धन्य है। आपने इस फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से देश को जो दिया है। जिस तरह से आपने हम सबको गर्वित किया है। फिल्म इंडस्ट्री सदैव ही आपकी आभारी रहेगी। आपने कई दशकों में किए गए हमारे सारे पाप भी धो दिए हैं। मैं सबकी तरफ से आपका शुक्रिया अदा करती हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कंगना रणौत ने मुस्लिम आबादी की बात करते हुए कहा, 'कश्मीर में हुए इस हादसे को एक दिन की घटना समझना सबसे बड़ी गलती है। जब भारत का विभाजन हुआ  था और पाकिस्तान बना था। तब वहां उतने ही हिंदू थे, जितने यहां मुसलमान थे। आज यहां मुसलमानों की आबादी देखें और वहां नाम मात्र भी हिंदू नहीं रह गए हैं। रोज उन्हें मारा जाता है और काटा जाता है। कहां गए वो करोड़ों लोग।'  


4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत ने वीडियो में आगे ये भी कहा कि ये सरकार की लड़ाई नहीं है ये सभ्यता की लड़ाई है। हर हिन्दुस्तानी की लड़ाई है। इसके बाद कंगना ने अपने हाथ जोड़कर लोगों से गुजारिश की और कहा कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और मिलकर एक नए भारत का निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया था। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म महज 14 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने महज चार दिनों में कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी ऐसे ही कमाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें