फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बॉडी से नफरत करने लगी थीं विद्या बालन, लोग करते थे ऐसे-ऐसे कमेंट

Mon, 15 Apr 2019 07:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन
फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। जी हां इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। दरअसल विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन
एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया। विद्या ने बताया मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन
विद्या ने कहा वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर मैंने महसूस किया कि मुझे किसी ने 'पूरी तरह स्वीकार' नहीं किया और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है। विद्या का कहना है कि लोगों की छोटी सोच के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं।

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : फिल्म
हालांकि विद्या ने हमेशा से इन बातों को दरकिनार करते हुए महिलाओं को अपने कर्व्स, शरीर से प्यार करने को प्रोत्साहित किया है। इसके बाद से विद्या बहुत सारी महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : फिल्म
विद्या को 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार के लिए जाना जाता है। फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें