फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकुछ जानने के बावजूद हारमोनियम बजाना सीख रहीं हैं विद्या बालन, वजह हैं एनटीआर

Wed, 25 Jul 2018 08:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन
'तुम्हारी सुलू' की सफलता के बाद विद्या बालन ने अगली फिल्म साइन करने में लंबा वक्त लिया। अब वह इसकी तैयारियों के लिए हारमोनियम बजाना भी सीखने लगी
हैं। विद्या ने साउथ में अभिनेता-नेता एनटीआर की बायोपिक साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : PTI
विद्या पिछले कुछ समय से फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने तथा अन्य तैयारियों के लिए हैदराबाद में थीं। हाल में वह मुंबई लौटी हैं। आते ही उन्होंने अपने लिए सबसे पहले
हारमोनियम टीचर रखा। वह हर दिन दो घंटे नियमित रूप से हारमोनियम की क्लास को दे रही हैं। विद्या के करीबियों के अनुसार यूं तो उन्हें हारमोनियम बजाना आता है
लेकिन रोल के लिए वह इसकी बारीकियों पर ध्यान दे रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Vidya Balan
एनटीआर के पुत्र बालाकृष्णा इस फिल्म में अपनी पिता का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं। वही इस फिल्म का निर्माण बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी करने वाले हैं, एनटीआर, आंध्र प्रदेश के 7 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहे और राजनीति में आने से पहले एनटी रामाराव खुद एक फिल्म अभिनेता थे।

 

4 of 5
vidya balan
विद्या बालन को फिलहाल बॉलीवुड में 'बायोपिक क्वीन' कहा जा रहा है। वो इससे पहले 'डर्टी पिच्चर' कर चुकी हैं, जो साऊथ की विवादस्पद अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित थी। विद्या इसके बाद देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर एक वेब सीरीज में इंदिरा का रोल करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan
विद्या और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक महिला पत्रकार की इंदिरा गांधी पर लिखी पुस्तक पर के राइट्स पिछले दिनों खरीदें हैं। विद्या बालन को मीना कुमारी की
बायोपिक भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें