फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब ड्राइवर का पैसे दिए बिना भाग गए थे सलमान, सालों बाद फिर हुई टक्कर तो कर डाला यह काम

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan
सलमान खान की अब हर फिल्म कम से कम 100 करोड़ रुपये तो कमा ही लेती है। मगर उनकी जिंदगी का एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जेब में नाम मात्र पैसे होते थे। अपने रियलिटी शो 'दस का दम-3' पर उन्होंने अपनी जिंदगी का ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सभी चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan
सलमान खान ने बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तब वह कैब से आया-जाया करते थे। वह लोकल ट्रेन से सफर नहीं करते थे क्योंकि उसमें भीड़ होती थी। उनका घर दक्षिण मुंबई में था। एक दिन उन्होंने घर के लिए कैब ली। जब वह घर के पास पहुंचे तो उनकी जेब में पैसे नहीं थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan
सलमान खान ने बताया कि घर के पास पहुंच कर उन्होंने कैब रुकवाई और ड्राइवर को कहा कि वह घर से पैसे लेकर आ रहे हैं। मगर वह पैसे लेकर लौटे नहीं बल्कि दीवार फांदकर भाग गए। उधर कैब ड्राइवर उनका इंतजार करते थे।

4 of 6
सलमान खान
कॉलेज पास करने के बाद सलमान ने मॉडलिंग शुरू की। वह विज्ञापन में काम करने लगे। एक दिन जब वह घर जा रहे थे तो उन्होंने कैब बुक की। किस्मत का खेल यह था कि उस दिन उन्होंने जो कैब बुक थी वह वही ड्राइवर था जिसके पैसे सालों पहले वह दिए बिना भाग गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan
सलमान खान ने बताया कि जैसे ही उनकी कैब दक्षिण मुंबई स्थित उनके घर के पास पहुंची, ड्राइवर उन्हें पहचान गया और सालों पुरानी उनकी हरकत याद दिलाई। तब सलमान खान ने उन्हें पिछला बकाया  100 रुपये देने की बजाय 1000 रुपये का नोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salman Khan
बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम-3' के वीकेंड एपिसोड में शिल्पा शेट्टी और फराह खान दिखेंगी। वहीं फिल्म फन्ने खान की स्टार कास्ट भी शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सलमान के शो पर नहीं गईं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें