फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG, तो विद्या बालन को डेंगू होने की वजह शाहिद हैं ?

Sat, 17 Sep 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हाल के दिनों में बॉलीवुड हस्तियां बीमार हो रही हैं। विद्या बालन को डेंगू तो इमरान हाशमी को मलेरिया हो गया है। मच्छरों से फैलने वाली इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जब बीएमसी ने अभियान चलाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

बीएसमी को विद्या बालन के दो पड़ोसियों के घर से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा मिले। इन पड़ोसियों में से एक तो बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हैं। 
 
विज्ञापन

OMG, तो विद्या बालन को डेंगू होने की वजह शाहिद हैं ?

2 of 5
कैसे शाहिद की वजह से हुआ विद्या को डेंगू ? 

फिलहाल, बीएमसी ने शाहिद को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उस दूसरे शख्स को भी नोटिस जारी हुआ है।  दरअसल, विद्या बालन जुहू तारा रोड पर प्रणेता अपार्टमेंट में रहती हैं। शाहिद विद्या के फ्लैट से ठीक दो फ्लोर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। जबकि यह दूसरा शख्स तीसरे फ्लोर पर रहता है।
 
विज्ञापन

OMG, तो विद्या बालन को डेंगू होने की वजह शाहिद हैं ?

3 of 5
कैसे हुआ खुलासा शाहिद फैला रहे थे डेंगू ? 
दरअसल, विद्या बालन को डेंगू की खबर के बाद बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने हाउसिंग सोसायटी में जांच की। यहां शाहिद कपूर समेत बालन के दो पड़ोसियों के घर से डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला।  शाहिद कपूर के घर में स्विमिंग पूल में डेंगू का लार्वा मिला जिसका इस्तेमाल पिछले कुछ दिनों से नहीं किया जा रहा था।
 

OMG, तो विद्या बालन को डेंगू होने की वजह शाहिद हैं ?

4 of 5
अब शाहिद पर क्या होगी कार्रवाई ? 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शाहिद कपूर के खिलाफ हाउसिंग सोसायटी में डेंगू की रोकथाम को नजरअंदाज करने के लिए नोटिस जारी किया है। शाहिद को महानगरपालिका कानून की धारा 381बी के तहत नोटिस जारी हुआ है, जिसके लिए उन्हें 10,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG, तो विद्या बालन को डेंगू होने की वजह शाहिद हैं ?

5 of 5
अब क्या कर रही हैं विद्या बालन ? 

विद्या बालन को डेंगू होने का खुलासा शुक्रवार को हुआ जब वो अमेरिका से शूटिंग के बाद घर लौटीं। घर आने के कुछ वक्त बाद उन्हें तेज बुखार हो गया। डॉक्टर्स को दिखाया तो पता चला कि उन्हें डेंगू हुआ है। डॉक्टर ने उन्हें अगले 10-15 दिन आराम करने को कहा है।

बालन अपनी अगली फिल्म 'कहानी 2' में दिखाई देंगी। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें