फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन की बर्थडे पार्टी का वीडियो आया सामने, एनटी आर की बायोपिक की वसूली है डेढ़ करोड़ फीस

Tue, 01 Jan 2019 04:18 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vidya balan
बॉलीवुड की दबंग लेडी विद्या बालन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। विद्या बालन ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। वहीं आपको बता दें कि विद्या हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ न कुछ खास करती हैं। इस बार भी विद्या बालन की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
vidya balan
बर्थडे पार्टी में डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस में विद्या काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं वह वीडियो में यह भी कहते हुए दिख रही हैं कि मेरे पति सिद्धार्थ में मेरे लिए बर्थ डे पार्टी रखी है। वह कह रही हैं कि पार्टी का थीम सिद्धार्थ ने 70 साल का समय रखा है। हम सभी वैसे ही तैयार हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
vidya balan - फोटो : PTI
वह आगे कहती है हम सभी पार्टी में एक जैसा ही तैयार होकर जाते हैं, इसलिए सिद्धार्थ ने मेरे लिए एक अलग पार्टी रखी है। नए साल पर विद्या कहती हैं, मेरे लिए नया साल बीते साल से भी अच्छा और खुशहाल होगा। मैं इस साल पहले से और ज्यादा उल्लास और जोश से काम करूंगी। वहीं, वीडियो में विद्या का परिवार भी उनके साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
vidya balan
विद्या लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ इस बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। खबर है कि विद्या ने एन.टी आर की बायोपिक के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें