फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो में पेरेंट्स के सामने नेहा कक्कड़ का इस एक्टर ने मांगा हाथ, दिया ये रिएक्शन

Tue, 01 Jan 2019 04:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Kakkar - फोटो : twitter
हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप होने की वजह से नेहा कक्कड़ बीते दिनों से काफी सुर्खियों में थीं। यहां तक कि शो के दौरान हिमांश को याद करके वह रोई भी थीं। इसी शो के दौरान अब नेहा कक्कड़ के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी। शो के दौरान नेहा कक्कड़ का एक एक्टर ने हाथ मांग लिया जिसे देखकर नेहा हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 5
नेता कक्कड़ - फोटो : File Photo
यह पूरा वाकया इंडियन आइडल सीजन 10 के ग्रैंड फिनाले का था। शो के दौरान नेहा ने डांस किया। नेहा जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद शो में मौजूद एक्टर पारितोष त्रिपाठी आए ने नेहा से कहा आप खत गई होंगी पानी पी लीजिए। तभी नेहा ने पारितोष से कहा कि यह तो झूठा पानी है। नेहा की यह बात सुनकर पारितोष ने कहा जूठा पानी पीने से प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : File Photo
पारितोष यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा - मैं यह पानी अपने गांव से लेकर आया था। मेरी मां ने कहा था जिसे बहू चुनोगे उसे पानी पिला देना। पारितोष की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़ तुरंत मना करती हैं। तभी पारितोष नेहा कक्कड़ के पेरेंट्स के पास जाकर कहते हैं कि मेरा काम कर दीजिए। उनका नाम मेरे नाम के साथ कर दीजिए। आपको इससे अच्छा दामाद नहीं मिलेगा। बस कन्यादान कर दीजिए। पारितोष की यह बातें सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 

4 of 5
neha kakkar - फोटो : File Photo
आपको बता दें, नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने वीडियो एल्बम 'हमसफर' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों में करीबियां बढ़ गई थीं। फिर इंडियन आइडल के मंच पर आकर हिमांश ने नेहा के लिए अपने प्यार को कंफर्म कर दिया था। ब्रेकअप के बाद नेहा और हिमांश ने अपने-अपने अकाउंट से एक-दूसरे की शेयर की हुई फोटो-वीडियो को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : File Photo
ब्रेकअप की खबरों को लेकर एक वेब पार्टल ने नेहा से सच्चाई जाननी चाही। नेहा ने हिमांश का नाम सुनते ही उन्हें पहचानने से मना कर दिया है। नेहा ने कहा- 'कौन हिमांश। मैं इस नाम के किसी भी शख्स को नहीं जानती हूं ।' इसके बाद नेहा ने कहा कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें