बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। हाल ही में, इस फिल्म का गाना ‘चकाचक’ रिलीज हुआ, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस गाने के रिलीज होने से पहले सारा अली खान एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आईं, जो कटरीना के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी कर लेंगे।
दरअसल, सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नॉक-नॉक वाला गेम खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैंस कटरीना कैफ की बात करते नजर आ रहे हैं।