फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस तरह सलमान ने दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए ऑडीशन, कर दिए गए थे रिजेक्ट

Tue, 06 Dec 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपको सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' तो याद होगी ही जिसने सलमान खान को प्रेम के किरदार में रातोंरात स्थापित कर दिया ? लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेम के इस यादगार किरदार के लिए सूरज बड़जात्या की पहली पसंद सलमान खान नहीं थे और उन्होंने सलमान को रिजेक्ट तक कर दिया था ?
विज्ञापन

VIDEO: इस तरह सलमान ने दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए ऑडीशन, कर दिए गए थे रिजेक्ट

2 of 5
salman khan audition - फोटो : Twitter
हाल ही में इस फिल्म के लिए सलमान द्वारा दिया गये ऑडीशन का एक वीडियो सामने आया है जो खूब चर्चा में हैं। इस वीडियो में सलमान अलग अलग अंदाज में प्रेम के किरदार के लिए ऑडीशन देते हुए नजर आ रहे हैं। यकीनन इस फ्लैशबैक वीडियो में सलमान को ऑडीशन देते हुए देखकर आप खिल उठेंगे।

आप ये वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं, जिसे 'सिक्स सिग्मा फिल्म्स' ने शेयर किया है:

विज्ञापन

VIDEO: इस तरह सलमान ने दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए ऑडीशन, कर दिए गए थे रिजेक्ट

3 of 5
बता दें कि खुद सलमान भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि 'मैंने प्यार किया' के लिए दिए गए उनके ऑडीशन को रिजेक्ट कर दिया गया था क्योंकि सूरज बड़जात्या की ये पहली फिल्म थी और इसके लिए वो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। लेकिन बाद में सूरज बड़जात्या का मन बदला और उन्होंने सलमान को ही प्रेम के लीड रोल के लिए साइन करने का फैसला कर लिया।

उसके बाद जो हुआ वो तो सभी जानते ही हैं।

VIDEO: इस तरह सलमान ने दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए ऑडीशन, कर दिए गए थे रिजेक्ट

4 of 5
ये फिल्म साल 1989 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म काफी पॉपुलर रही और इसे 'ऑल टाईम ब्लॉकबस्टर' का टैग दे दिया गया। सलमान ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग रोल के रूप में की थी लेकिन 'मैंने प्यार किया' ने उन्हें एक सोलो हीरो के तौर पर पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: इस तरह सलमान ने दिया 'मैंने प्यार किया' के लिए ऑडीशन, कर दिए गए थे रिजेक्ट

5 of 5
salman khan audition
अगर ये कहा जाए कि सूरज बड़जात्या के साथ सलमान का लकी कनेक्शन रहा है तो गलत नहीं होगा क्योंकि सलमान ने बड़जात्या के साथ जितनी भी फिल्में की हैं वो सभी हिट रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें