हाल ही में शाहरुख खान को दुबई के रेस्टोरेंट में लोगों को खाना परोसते हुए देखा गया। चौंक गए ना आप ? लेकिन ये सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शाहरुख को खाना परोसना पड़ा?
विज्ञापन
खाना परोसते नजर आए शाहरुख, देखकर चौंके लोग, VIDEO
2 of 5
- फोटो : Twitter
दरअसल उन्होंने ये दुबई पर्यटन को बढावा देने के लिए किया। बता दें कि शाहरुख को दुबई पर्यटन का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है और इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख दुबई में लोगों को सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। कभी वो फ्लाइट के अंदर अचानक ही लोगों के बीच जाकर बैठ जाते हैं, तो कभी बीच पर लोगों के साथ वॉलीबॉल में हाथ आजमाते नजर आते हैं।
देखिए किस तरह शाहरुख ने परोसा खाना और लोगों को दिया सरप्राइज-
विज्ञापन
खाना परोसते नजर आए शाहरुख, देखकर चौंके लोग, VIDEO
3 of 5
- फोटो : Twitter
बता दें कि दुबई से शाहरुख का पुराना नाता है। वो इसे अपना दूसरा घर बताते हैं और कई बार वहां छुट्टियां बिताने भी गए हैं।
इतना ही नहीं दुबई में उनका एक विला भी है।
खाना परोसते नजर आए शाहरुख, देखकर चौंके लोग, VIDEO
4 of 5
- फोटो : self
फिल्म की बात करें तो वो अब आने वाली फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान होंगी।
लेकिन रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म विवाद में फंसती नजर आ रही है। एक तरफ जहां राकेश रोशन ने रिलीज डेट को लेकर उन पर आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी ओर विवाद से बचाने के लिए शाहरुख हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मिले।