फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सगाई के बाद बेखौफ हो गईं प्रियंका चोपड़ा, खुलेआम निक से कह दी दिल की बात, देखती रह गईं मां

Mon, 20 Aug 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
निक से सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा सास-ससुर और मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के अनाथालय में गईं। इस अनाथालय में प्रियंका ने सभी बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मुलाकात करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर आप उनके दिल का हाल अच्छी तरह से समझ जाएंगे। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
सगाई पार्टी में निक और प्रियंका के डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन परिणीति के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आईं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने सास-ससुर और होने वाले पति निक जोनस के साथ मुंबई में स्थित अनाथालय पहुंचीं। इस अनाथालय में प्रियंका ने ऐसा जोरदार परफॉर्मेंस दिया जिसे देखकर निक बेहाल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अनाथालय की एक बच्ची के साथ फिल्म 'गुंडे' के मशहूर गाने 'तू ने मारी एंट्री' पर जमकर नाचते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के ऊपर कैप्शन दिया गया है। 'सेंट केथेरियल आर्फनेज गईं, मेरा दिल भर गया'। इस कैप्शन के आगे दिल वाला इमोजी भी बना हुआ है। 
 
 

4 of 5
Priyanka Chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की चाइल्ड राइट्स गुडविल एंबेसडर भी हैं जिसके तहत वह कई सारे कैंपेन से जुड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप भी गई थीं जहां पर उन्होंने लोगों की मदद करते हुए देखा गया था। इस अनाथालय में प्रियंका के साथ उनके परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी साथ गए थे। वीडियो में आप देखेंगे कि सभी बच्चे एक हॉल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं जिनके सामने प्रियंका डांस कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nicka
प्रियंका और निक  की परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर प्रियंका और निक पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आए थे। वहीं शाम की पार्टी में दोनों ने पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। पार्टी में आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें