फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नेहा कक्कड़ का नो मेकअप लुक देख फैंस हुए दीवाने, पति रोहनप्रीत बोले- सबसे सुंदर

Thu, 27 May 2021 04:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों को लेकर तो कभी पति संग अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर। फैंस को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है और उनकी तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जबकि बैकग्राउंड में रोहनप्रीत सिंह उनके लिए गाना गा रहे हैं। वीडियो के खत्म होने से पहले नेहा कहती नजर आ रही हैं, "आई लव यू, बेबी।" साथ ही नेहा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम जैसी हो, तुम सुंदर हो। पति रोहनप्रीत सिंह बैकग्राउंड में गाना गा रहे हैं जो ओरिजिनल गाना गाया और लिखा टोनी कक्कड़ भइया ने है। कोई फिल्टर नहीं लगाया हुआ है।' 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
रोहनप्रीत सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे सुंदर, आई लव यू टू द मून एंड बैक।' फैंस को भी नेहा का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों आपस में बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि नेहा अपने पति के साथ अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसी ही एक रील बनाई है जो पहली झलक में हैरान कर देने वाली है लेकिन बाद में दोनों का इसमें छुपा मजाकिया अंदाज लोगों को समझ आता है। इन दोनों का यह वीडियो वायरल हो गया और तद जमकर अपने प्रतिक्रियाएं दी।

4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar
वहीं,  नेहा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोलगप्पे के चटकारे लेती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करके कहा है कि कोरोना काल में बाहर गोलगप्पे खाना थोड़ा सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'जब हमने खड तैनू मैं दस्सा' के सेट पर गोलगप्पे खाए थे।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गोलगप्पे खाते हुए काफी एन्जॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें