फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में मां की सेवा करती नजर आईं नेहा कक्कड़, सिर की मालिश करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Mon, 25 Jan 2021 03:25 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल
मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।  इन दिनों नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा अपनी मम्मी के सिर में चंपी करती हुई दिखाई दे रही हैं।  दरअसल, हाल ही में नेहा अपनी मम्मी के यहां गईं और वहां परिवार के साथ समय बिताया।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram: @rohanpreetsingh
नेहा कक्कड़ ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह मम्मी को सिर में ऑयल मसाज कर रही हैं। बेटी का ऐसा प्यार और मसाज देखकर मम्मी बोल रही हैं, 'इतने नन्हे-नन्हें हाथों से इतनी प्यारी मसाज दे रही है। मेरा बाबू बस, बस। अरे मेरे बाबू, बहुत हो गया। नन्हे-नन्हे हाथों से इतनी मेहतन कर रही बिटिया।'
 
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
इस वीडियो को नेहा कक्कड़ के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मम्मी पापा के घर पर मम्मा की सेवा..रोहनप्रीत सिंह, आपका बहुत धन्यवाद, इस खास लम्हे को कैद करने के लिए।' इसमें नेहा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। 

4 of 5
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ - फोटो : Instagram
नेहा के इस वीडियो पर उनके भाई और सिंगर-कंपोजर टोनी कक्कड़ ने कमेंट किया है। टोनी लिखते हैं, 'यह बिल्कुल प्योर है...' वहीं, रोहनप्रीत सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे बेस्ट चीज है करने के लिए...।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : insatgram
नेहा कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका सॉन्ग 'गले लगाना है' रिलीज हुआ है। इस गाने में निया शर्मा और टीवी एक्टर शिविन एक साथ नजर आए हैं। वहीं, इससे पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ था, जिसमें नेहा ने एक गर्लफ्रेंड से लेकर एक पत्नी और मां का किरदार निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें