राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल नजर आई है। दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की रिलीज को आज 18 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, वीकएंड पर भी इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसकी शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-