फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे विक्की कौशल, फर्स्ट लुक देख पहचानना होगा मुश्किल

Thu, 27 Jun 2019 12:11 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vicky Kaushal, sam manekshaw - फोटो : social media

आलिया भट्ट के साथ फिल्म राजी बनाकर सौ करोड़ी निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हुईं निर्देशक मेघना गुलजार अब एक और बायोपिक बनाने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण के साथ एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक में व्यस्त मेघना ने अपनी अगली फिल्म भारतीय सेना के मशहूर अफसर सैम मानेकशॉ पर बनाने का ऐलान किया है। पूरा देश आज सैम की पुण्यतिथि भी मना रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media

यह कहानी 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी दर्शाएगी। फिल्म उरी के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म से अपना पहला लुक भी विक्की कौशल ने शुक्रवार को जारी कर दिया।
 


 

विज्ञापन

3 of 5
सैम मानेकशॉ - फोटो : सोशल मीडिया

सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेद जी मानेकशॉ एक ऐसे अफसर थे जो अपने फौजियों को बेहद प्यार किया करते थे और उनकी हर खुशी और दुख में शरीक होते थे। फिर चाहे वह मोर्चे पर हों या कहीं और। किसी से मिलने में उन्हें कोई परहेज नहीं था। उनकी सादगी को लेकर हर कोई सैम का दीवाना था। सैम मानेकशॉ भारतीय सेना के अध्यक्ष थे जिनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था। 

4 of 5
Meghna Gulzar
इस फिल्म के बारे में मेघना गुलजार का कहना है कि वह इस फिल्म को एक बायोपिक की तरह नहीं बनाना चाहतीं बल्कि सैम की ज़िंदगी के कुछ हसीं और रोमांचक हिस्सों को बड़े परदे पर दर्शाना चाहती हैं। फिल्म के बारे में विक्की कौशल का कहते हैं, ‘मैं पर्सनली उनकी उपलब्धियों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मेरे माता-पिता बताते हैं कि वो एक बेखौफ देशभक्त थे, जिनके अंदर कमाल की लीडरशिप क्वालिटी थी।1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बारे में पढ़ते हुए मैंने उनके बारे में सुना था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal
विक्की इन दिनों एक शहीद ऊधम सिंह पर बन रही फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की हॉरर सीरीज भूत की पहली फिल्म द हॉन्टेड शिप भी है। इन दोनों फिल्मों के बाद वह करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म तख्त पर काम करेंगे।मेघना गुलजार की सैम पर बनने वाली फिल्म के 2021 में शुरू होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें