फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिएटरों में 'मेंटल है क्या' और अदालत में बहन रंगोली के साथ कंगना रनौत, जानें पूरा मामला

Thu, 27 Jun 2019 11:59 AM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut, rangoli
अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को मुंबई की एक अदालत ने उस मामले में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि ये दोनों बहनें मिलकर कथित रूप से अभिनेता आदित्य पंचोल के खिलाफ झूठी बातें फैला रह हैं। दो साल पहले दायर किए गए इस मुकदमे की सुनवाई शुरू हो जाने से कंगना की मुसीबतें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं और इसका असर उनकी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म मेंटल है क्या पर भी दिख सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रनौत, आदित्य पंचोली और जरीना वहाब - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी ज़रीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए। 
विज्ञापन

3 of 4
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना ने तब कहा था कि वह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना का दुरुपयोग किया।  इसी मामले में रंगोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक अर्जी भी दी थी। इस अर्जी के मुताबिक पंचोली ने एक दशक पहले उनकी बहन का शोषण किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut - फोटो : social media
इस शिकायत की जानकारी मिलने पर आदित्य ने उसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई जिसमें ये दावा किया गया था कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी आदित्य पंचोली पुलिस को सौंप चुके हैं। अब तक कंगना के वकील ने इस बारे में कोई आधिकारीक बयान नहीं दिया है।  इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है, इसी दिन कंगना रनौत की नई फिल्म मेंटल है क्या भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें