फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की 'रेस' में एक और एक्टर की एंट्री, बॉबी देयोल से लेंगे टक्कर

Tue, 17 Oct 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता बॉबी देओल और जैकलिन फर्नांडीज़ के बाद सलमान खान की 'रेस' में एक और एक्टर की एंट्री होने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान की 'रेस-3' में 'मसान' के विक्की कौशल पहली बार किसी एक्शन रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक विक्की के किरदार का खुलासा नहीं को सका है, मगर बताया जा रहा है कि रेस-3 में वो अपनी अन्य फिल्मों से अलग रोल में नजर आयेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की अभी अपनी दो अन्य बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म भी शामिल है। विक्की इस फिल्म में रणबीर कूपर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म मार्च 2018 में रिलीज होगी। 
 

4 of 5
वहीं विक्की लेखक गुलजार की बेटी मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 'राजी' फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का के 'कॉलिंग सहमत' उपन्यास पर आधारित है। आलिया इस फिल्म में एक कश्मीरी लड़की का रोल करेंगी। ये फिल्म मई 2018 में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि रेस-3 सैफ अली खान स्टारर रेस का तीसरा भाग है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनका साथ देंगी जुड़वा गर्ल जैकलिन फर्नांडीज़ और साथ में नजर आयेंगे बॉबी देओल। सलमान खान ने खुद ही बॉबी को इस फिल्म का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें