फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: शूटिंग के दौरान घायल हुए ये 5 बॉलीवुड एक्टर्स, विक्की कौशल को लगे थे 13 टांके

Thu, 16 May 2019 01:05 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vicky kaushal
फिल्म अभिनेता विक्की कौशल आज 16 मई को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में रातोंरात बड़ी पहचान मिली थी। बीते दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे विक्की कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विक्की के साथ-साथ यहां बात करेंगे उन फिल्मी सितारों की जो शूटिंग सेट पर घायल हुए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'किंग खान' शाहरुख खान की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन

3 of 7
salman khan
इस कड़ी में 'दबंग खान' सलमान खान का भी नाम आता है। बात कर रहे हैं फिल्म 'वॉन्टेड' की जिसमें एक स्टंट सीन के दौरान सलमान घायल हो गये थे, ऐसे में उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शुरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 

4 of 7
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्हें कई खतरनाक स्टंट सीन करने पड़े इस दौरान उन्हें काफी इंजरी भी हुई थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
Akshay Kumar - फोटो : social media
वहीं, साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा था। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई थी जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

6 of 7
Ranveer Singh - फोटो : social media
अगर एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार कहें तो कोई गलत नहीं होगा। क्योंकि 9 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने वो स्टारडम पा लिया है जिसके लिए तीनों खान को 10 साल से ज्यादा का समय लग गया था। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह किसी फाइट सीन और स्टंट करने के चलते नहीं बल्कि डांस शूट करते-करते प्लेटफॉर्म से गिरकर घायल हुए थे। ऐसे में उनके चेहरे पर चोट के निशान आए थे। ये हादसा उनके साथ फिल्म 'गुंडे' में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vicky kaushal
अभिनेता विक्की कौशल ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए। अभिनेता गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा था। हादसे में विक्की के जबड़े में चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने अभिनेता के जबड़े में फ्रैक्चर बताया था। विक्की को 13 टांके लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें