फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए बेहतरीन है ये साल, 6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस मालामाल, कलेक्शन भी कमाल

Sat, 23 Mar 2019 05:35 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Uri Luka Chuppi Gully Boy film poster - फोटो : file photo
2019 की शुरुआत हुए तीन महीने बीत चुके हैं। इन तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई स्टार्स ने किस्मत आजमाई। कुछ पुराने स्टार्स नई फिल्म लेकर आए तो कुछ नए स्टार्स ने डेब्यू किया। खास बात यह है कि इस साल की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिहाज से दमदार हुई है। बीते 3 महीनों में कई सारी फिल्में रिलीज हुई जिनमें से 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को कमाई से गुलजार कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फिल्में है जिनके रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस मालामाल हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 7
uri - फोटो : instagram
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल की शुरुआत यानी कि 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि उरी आतंकी हमले का बदला लेते हुए किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ बताया गया था। इस फिल्म ने अब तक कुल 243.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 7
Gully Boy film - फोटो : twitter
गली ब्वॉय
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में रणवीर ने रैपर की भूमिका निभाई थी। 'गली ब्वॉय' फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 139.38 करोड़ का कलेक्शन किया है।
 

 

4 of 7
Manikarnika - फोटो : file photo
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में कंगना ने डायरेक्शन का भी काम किया। इस फिल्म का बजट करीब 95 से 125 करोड़ बताया गया। वहीं इस फिल्म का कलेक्शन कुल 132.95 रहा।
विज्ञापन

5 of 7
Luka Chuppi - फोटो : instagram
लुका छुपी
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 1 मार्च को रिलीज हुई थी। यह फिल्म लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिप्पांस मिला। 'लुका छुपी' का बजट करीब 25 करोड़ था वहीं इस फिल्म का कलेक्शन कुल 87.60 करोड़ रहा। यानी कि यह फिल्म बजट निकालकर कमाई करने में सफल रही। 
 

 
विज्ञापन

6 of 7
total dhamaal - फोटो : file photo
टोटल धमाल
कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा कई स्टार्स थे। इन सभी स्टार्स की दमदार कॉमेडी ने लोगों को इंप्रेस किया। 'टोटल धमाल' फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ था। यह फिल्म बजट निकालकर कुल 222.18 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Badla film - फोटो : twitter
बदला
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया। 'बदला' महज 10 करोड़ के बजट की फिल्म थी। जबकि इस फिल्म ने 69.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें