फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान होने की वजह से इमरान को नहीं मिला था रहने के लिए फ्लैट, जानिए उनके बारे में कई रोचक बातें

Sat, 23 Mar 2019 05:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी
बॉलीवुड में इमरान हाशमी अलग महत्व रखते हैं। उनकी फिल्में चलती हैं। वो बहुत अलग कंटेंट वाली फिल्में करते हैं। उनका अलग दर्शक वर्ग है। इमरान हाशमी का पूरा नाम इमरान अनवर हाशमी है। 24 मार्च को इमरान का जन्मदिन होता है। इमरान हाशमी के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को हद से ज्यादा सबके सामने नहीं उघाड़ते। इमरान के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 5
इमरान हाशमी
क्या आप जानते हैं इमरान हाशमी की बॉलीवुड में एंट्री कैसे हुई? इमरान हाशमी साल 2001 में 'ये जिंदगी का सफर' नाम की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे, लेकिन बाद में फिल्म मेकर ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'फुटपाथ' से इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
विज्ञापन

3 of 5
emraan hashmi
इमरान ने 2002 में 'राज' फिल्म के सेट पर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। इसके बाद इमरान ने 'मर्डर', 'जहर', 'आशिक बनाया आपने, 'गैंगस्टर' और फिर साल 2007 में 'आवारापन' जैसी फिल्में कीं। इस फिल्म ने फैंस पर ऐसा जादू किया कि इमरान की बातें साल 2010 तक होती रही। उस समय के यूथ की कॉलेज की किताबों के बीच इस फिल्म के गाने बुकमार्क हुआ करते थे। 

4 of 5
Emraan Hashmi
इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ गई कि उनकी फोटो पर लड़के फिल्म के डायलॉग लिखने लगे। उनके गाने सुन लड़के लड़कियों को प्रपोज करते थे। वैसे तो इमरान किसी विवाद में नहीं फंसे लेकिन साल 2009 में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्हें मुसलमान होने की वजह से मुंबई के एक पॉश इलाके पाली हिल में हाउसिंग सोसाइटी ने घर देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या, इमरान हाशमी
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के रैपिड फायर के दौरान जब इमरान हाशमी से सवाल किया गया तो उन्होंने ऐश्वर्या को प्लास्टिक(नकली) बताया था। इसके बाद से ऐश्वर्या ने कभी भी इमरान के साथ काम न करने की कसम खा ली थी और जब 'बादशाहो' ऐश्वर्या को ऑफर हुई तो उन्होंने इमरान के उस फिल्म में होने के कारण काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें