फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Sara Ali: विक्की कौशल ने इंदौर की सड़कों पर चलाई बाइक, गले में हाथ डाल पीछे बैठीं सारा, देखिये वीडियो

Tue, 28 Dec 2021 04:48 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली और विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में कर रहे हैं। उनकी इंदौर की सड़कों पर बाइक चलाते हुए कई तस्वीरें और एक वीडियो ऑनलाइन सामने आई हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान बाइक में उनके पीछे बैठी हुई हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद अब विक्की कौशल ने शूटिंग शुरू कर दी है जबकि कैटरीना भी जल्द ही शुरू करने वाली हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई फोटो में सारा अली खान को विक्की कौशल के पीछे बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है। सारा अली खान ने फ्लोरल प्रिंट वाली पीले रंग की साड़ी और ऑलिव ग्रीन स्वेटर पहना हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
उन्होंने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा था और कानों में झुमके पहन रखे थे। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि सारा ने एक हैंडबैग भी ले रखा है। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, विक्की कौशल ने जींस के साथ चैती रंग की टी-शर्ट और मैरून हाफ जैकेट पहनी हुई थी। अभिनेता विक्की कौशल ने लोफर्स पहन रखे थे और हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक अन्य पोस्ट में भी सारा अली और विक्की अपने एक प्रशंसक के साथ दिख रहे हैं। दोनों ही फैन के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में सारा ने मैचिंग चूड़ियों और सिंदूर के साथ हरे रंग की फ्लोरल साड़ी पहन रखी थी। जबकि, विक्की ने नीले रंग की टी-शर्ट और लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें