फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: विक्की कौशल ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, लोगों को पसंद आया एक्टर का खास अंदाज

Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में गिना जाता है। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर विक्की काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की का खास अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वीडियो में विक्की गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में हर हर गंगे लिखा है। फैंस को विक्की का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो क्लिप पर अब तक 1.1 मिलियन लाइक्स और 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'रोज रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पर।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'विक्की जैसा कोई पूरे बॉलीवुड में नहीं है, विक्की सर यू आर द बेस्ट।'
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल कर ली थी शादी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। यह शादी सवाई माधोपुर के एक होटल में हुई थी। बता दें कि दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने हमेशा के लिए एकदूजे के होने का फैसला किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही गोविंदा नाम मेरा फिल्म में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म सरदार उधम में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की की एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी। सरदार उधम का निर्देशन पीकू फेम शूजित सरकार ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें