फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल को करना पड़ रहा ये काम, अर्जुन-कृति ने लिए मजे

Sat, 04 Apr 2020 08:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे जब घरों में ही कैद हैं तो समय काटने का कोई ना कोई तरीका खोज ही ले रहे हैं। बीते दिनों कटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक फैंस से मुखातिब हुए और बताया कि वो इस वक्त क्या कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता विक्की कौशल का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बड़े मजाकिया अंदाज में अपने फैंस से मिलते नजर आए। घर पर विक्की पंखा साफ कर रहे हैं। पंखे की एक-एक ब्लेड पकड़कर वो पूरे ध्यान से साफ करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : ANI
आखिर में विक्की कहते हैं- 'जिसका लड़का लंबा उसका भी बड़ा काम है, पंखे साफ करवा लो, स्टूल का क्या काम है।' साथ ही विक्की ने कैप्शन में लिखा- 'सोचा आज अपने फैंस से मिला जाए।' कैप्शन देख ऐसा लग रहा है जैसे वो फैंस से बातें करने जा रहे हैं लेकिन यहां पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

4 of 5
kriti sanon, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
विक्की के इस वीडियो पर सितारों ने भी खूब कमेंट किए। अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा- 'बहुत पर्सनल हो तुम फैंस के साथ।' वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कमेंट किया- 'पूरे ध्यान के साथ काम कर रहे हो।' कृति सेनन ने लिखा- 'लंबे होने का फायदा और नुकसान।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ाई में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आगे आए हैं। विक्की कौशल ने भी पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है। विक्की कौशल ने एक करोड़ का फंड दिया है। 

अरविंद केजरीवाल ने 'किंग खान' को कहा शुक्रिया तो शाहरुख बोले- 'आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें