Ramayan
- फोटो : social media
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दिए थे, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। वहीं लॉकडाउन के बाद 80 और 90 के दशक के कुछ मशहूर कार्यक्रमों की भी दूरदर्शन पर वापसी करवा दी गई। इस लिस्ट में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहे। ऐसे में एक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है।
'रामायण' की वापसी से दूरदर्शन को मिली खुशखबरी, टीआरपी रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड