फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानिए आखिर कौन है ये मशहूर अभिनेता? इंस्टाग्राम पर छोटे भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर

Sat, 28 Mar 2020 12:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikcy Kaushal and Sunny Kaushal - फोटो : Instagram
क्वारंटीन के वक्त सितारे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच एक अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता की ये तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। तो क्या आप पहचान पाए आखिर ये अभिनेता कौन हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
भाई सनी कौशल के साथ विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस तस्वीर को बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने शेयर किया है। तस्वीर को साझा करते हुए विक्की ने लिखा- 'अच्छा क्वारंटीन है, भाई आपका क्या हाल है!' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए विक्की ने अपने छोटे भाई सनी कौशल को भी टैग किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस तस्वीर में बाईं ओर विक्की कौशल कुर्सी पर बैठे हुए हैं तो वहीं दाईं ओर विक्की के छोटे भाई सनी कौशल बैठे हैं। विक्की के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले विक्की ने एक और तस्वीर साझा की थी जो कि 21 दिन के लॉकडाउन के समय लोगों को घर पर रहने की ओर इशारा कर रही थी।
 

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
इस तस्वीर में टीवी पर लिखा हुआ था घर पर ही रहिए और एक कॉर्टून कुर्सी पर बैठा हुआ लाइट से कुछ इशारा कर रहा था। फिल्मों की बात करें तो विक्की आखिरी बार साल 2020 में रिलीज फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई सनी कौशल के साथ विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विक्की कौशल को लोकप्रयिता 'मसान' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म से मिली थी। विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी सिनेमाजगत में सक्रिय हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर 'माई फ्रेंड पिंटो' और 'गु्ंडे' से की थी। इसके बाद अभिनय की ओर रुख किया।

'रामायण' और 'महाभारत' की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें आखिर क्यों?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें