कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। लेकिन इसी बीच बीते दिनों एक खुशखबरी आई थी, कि अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान अपने दोनों बच्चों के साथ ऋतिक के घर आ गई हैं। सुजैन और ऋतिक को तलाक लिए काफी समय हो गया है। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों कई बार साथ में दिखाई देते हैं। दोनों हमेशा अपने बच्चों के लिए साथ ही रहते हैं। लेकिन ये ऐसा पहला मौका है जब सुजैन तलाक के बाद ऋतिक के घर आई हैं।