फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal-Katrina: कटरीना से पंजाबी गाना सुनकर विक्की ने दे दी थी सख्त हिदायत? कहा था- 'इसे कहीं मत गाना'

Sat, 03 Jun 2023 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। इनकी लव स्टोरी भी काफी खास रही है। विक्की कौशल को इंप्रेस करने के लिए कटरीना ने खूब पापड़ बेले थे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पंजाबी गाना भी सीखा, जबकि उन्हें इसका ठीक-ठाक मतलब भी नहीं पता था। हाल ही में विक्की कौशल ने इसका खुलासा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कटरीना कैफ और अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
हाल ही में विक्की कौशल ने कहा कि एक वक्त था जब कटरीना कैफ ने उन्हें इंप्रेस करने के लिए पंजाबी गाना सीखा था। इस दौरान एक्टर ने कहा कि कैट को पंजाबी भाषा की जानकारी नहीं है, इसके बाद भी उन्होंने काफी अच्छी कोशिश की, लेकिन उन्होंने गलत गाने का चुनाव कर लिया था।
Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने कभी नहीं की शाहिद की मदद, एक्टर बोले- 'नेपो किड' बुलाए जाने पर होती है तकलीफ

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल ने कहा, 'कटरीना को लगा कि गाना रोमांटिक है, लेकिन वास्तव में यह गाना गोलियों और हिंसा से भरपूर था।' गाना सुनकर विक्की ने कहा था, 'मैं इसमें रोमांस को फील कर सकता हूं, लेकिन इसे कहीं और मत गाना।' विक्की कौशल ने यह भी बाताया कि कटरीना ने कुछ पंजाबी भाषा के शब्द भी सीखे हैं। जैसे कि 'की हालचाल', 'वडिया है' आदि।
Naga Chaitanya-Tabu: तब्बू संग जबर्दस्त है नागा चैतन्य की बॉन्डिंग? एक्टर ने खुद कही थी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Social media
विक्की कौशल ने कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशनुमा गुजर रही है। कटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। वहीं, विक्की कौशल के पास मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' है।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर और मीरा में से बच्चों के लिए कौन हैं ज्यादा सख्त? अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें