बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेता अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोल रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता ने पत्नी मीरा राजपूत कपूर से जुड़ा एक और राज बताया है। अभिनेता ने मीरा के साथ अपनी सफल शादी के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके बच्चों के लिए सबसे ज्यादा सख्त कौन हैं?