बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान में बेहद ही धूम-धाम से सात फेरे लिए। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में की गईं, जहां से शादी के बाद कपल का पूरा परिवार और सभी मेहमान मुंबई लौट आए थे। लेकिन कटरीना और विक्की शादी के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बिजी थे। वहीं, अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी मुंबई लौट आए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।
दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अगले ही दिन सिक्स सेंस फोर्ट होटल से निकल गए थे। इस दौरान दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हुआ थे। दावा किया गया है कि दोनों मालदीव में अपना हनीमून मनाने गए थे।