फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शेयर कीं कई तस्वीरें, यूजर्स ने दिये ऐसे रिएक्शन

Tue, 14 Dec 2021 05:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने पहली पोस्ट में कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और दूसरी पोस्ट में अपनी एक वीडियो शेयर की है। वहीं तीसरी पोस्ट में भी एक तस्वीर शेयर की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली पोस्ट में जान्हवी कपूर ने गोल्ड ड्रेस में  सात बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अलग-अलग स्टाइल में पोज देते हुए दिख रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- गोल्डन स्टेट ऑफ माइंड। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को खूबसूरत बता रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

4 of 5
जान्हवी कपूर पीच लहंगा - फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने अपनी दूसरी पोस्ट में एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपनी अदाओं में एक डायलॉग बोल रही हैं और चश्मा उतारकर फिर से पहनती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में जान्हवी कपूर ने लिखा-  पू से ज्यादा प्रतिष्ठित एक चीज का नाम बताइए। मैं इंतजार करूंगी। शायद हमेशा के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/weddingwireindia
इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने जान्हवी कपूर को लिखा कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई है जाकर सो जाएं।तीसरी पोस्ट में भी जान्हवी कपूर ने कई तस्वीरों को शेयर किया है। इससे पहले जान्हवी कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान के साथ एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट में थिरकते हुए दिखीं थीं। जान्हवी कपूर के एक हाथ पर चोट लगी हुई है, लेकिन इसके बाद भी वह सारा और इब्राहिम के साथ  एपी ढिल्लों के गीतों पर नाचते हुए दिखीं थीं। इस दौरान वह मस्ती से सारा अली के गले भी मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें