फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Birthday:'फिल्म में लड़की क्यों नहीं मिलती' के सवाल पर विक्की ने हंसते हुए दिया था ये जवाब

Sat, 16 May 2020 12:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल बर्थडे स्पेशल - फोटो : social media
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से सभी के दिलों पर सीधे स्ट्राइक करने वाले अभिनेता विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 16 मई को विक्की कौशल अपना जन्मदिन मनाते हैं। विक्की कौशल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, और इस फैन फॉलोइंग में लड़कियों की संख्या भी काफी है। विक्की कौशल के कई सोशल मीडिया पोस्ट पर उनको उनकी फैंस प्रपोज कर चुकी हैं। लेकिन लड़कियों के चहेते विक्की को ऑनस्क्रीन प्यार नहीं मिल पाता है कभी।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा और विकी का पोस्टर 'पछताओगे' - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पिछले साल नोरा फतेही के साथ विक्की कौशल का गाना 'पछताओगे' रिलीज हुआ था। गाने में नोरा और विक्की की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था और गाना सुपरहिट हुआ था, लेकिन उस गाने के अंत में भी विक्की कौशल को उनका प्यार नसीब नहीं हो पाता। जिसके बाद एक सवाल खूब सुर्खियों में आया और उसका जवाब भी विक्की कौशल ने दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गाने के रिलीज के बाद हर कोई विक्की से यही जानना चाह रहा था कि 2015 में उनकी फिल्म मसान से लेकर अब तक उन्हें हर फिल्म में लड़की क्यों नहीं मिलती? यानी उन्हें उनका ऑनस्क्रीन प्यार क्यों नहीं नसीब होता। विक्की कौशल ने इसका जवाब भी हंसते हुए दिया था।

4 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
इंटरव्यू में विक्की ने कहा था, 'ये अहसास मुझे भी कुछ ही दिनों पहले हुआ है, मसान में लड़की मर जाती है, राजी में मुझे मार देती है, संजू और मनमर्जियां भी लड़की नहीं मिलती, उरी में तो लड़की ही नहीं थी और अब ये म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' इसमें भी मुझे मार देती है, अब मैं परेशान हूं, अब जिस कहानी में मुझे लड़की मिलेगी वही करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
गौरतलब है कि फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत चुके विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'भूत-पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप'  में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन विक्की ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था।

पढ़ें: करण जौहर के जुड़वां बच्चों ने किया 'आंख मारे' पर धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'सो क्यूट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें