कुछ समय पहले करण जौहर ने अपने घर पर पार्टी रखी थी । इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे, जिसमें रणबीर कपूर, विकी कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और वरुण धवन शामिल थे । इस पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था । वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है ।
विज्ञापन
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
इसमें विकी कौशल का नाम सबसे ऊपर था । विकी जिस टेबल के पास बैठे थे वहां लाइट की रोशनी पड़ रही थी । लोगों ने उसे ड्रग्स समझकर विकी को बहुत ट्रोल किया । अब इस मामले पर पहली बार विकी कौशल का बयान आया है । विकी ने कहा, 'जो लोग मुझे पर्सनली नहीं जानते वो ही एक वीडियो के आधार पर मेरे और मेरे बाकी साथियों के बारे में इस तरह की राय बना सकते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
vicky kaushal, ranbir kapoor
- फोटो : social media
'कमाल की बात तो यह है कि आप जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उसके बारे में जानते ही नहीं। आपने तो बस एक वीडियो के आधार पर राय कायम कर ली कि ऐसा हुआ होगा, यह मेरी समझ से परे है। ऐसे 10 प्रतिशत लोग होते हैं जो वीडियो देखकर कुछ भी मान लेते हैं। उस वीडियो के चलते हमारी लाइफ में बिन बुलाए अटेंशन आ गई थी । यह एक फैमिली सोशल गैदरिंग थी।'
4 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
'वीडियो बनने से पांच मिनट पहले तक करण जौहर की मां हम लोगों के साथ थीं। जाहिर है कि जैसा अंदाजा लगाया गया है वहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा था।' बता दें कि इस पार्टी को अकाली दल के नेता मनजिंदर सिरसा ने एफआईआर की मांग की थी । इस पर विकी ने कहा, 'मैं टि्वटर पर गया और देखा तो मुझे लगा 'हैं जी, क्या, एफआईआर, ओपन लेटर, ये वो...' इसने हमारे ऊपर गहरा प्रभाव डाला था ।'
करण जौहर ने इन आरोपों के बारे में कहा था, 'विक्की कौशल तो उस समय डेंगू से उबर रहा था और वो गर्म पानी के साथ नींबू पी रहा था। वीडियो बनाने के 5 मिनट पहले मेरी मां वहां बैठी हुई थीं। यह इस तरह का परिवार है जहां खुशियां बांटी जाती हैं। जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं। इस दौरान हम अच्छा संगीत सुन रहे थे, हम अच्छा खाना खा रहे थे और अच्छी एनर्जी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा कुछ नहीं था।'