प्रभास स्टारर फिल्म 'साहो' लंबे इंतजार के बाद देशभर के थियेटर्स में आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म अभी तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। जोरदार एक्शन सीक्वेंसेज और लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है और यही बात दर्शकों को खटक रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिले जुले रिव्यू मिले हैं।