फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का वीडियो लीक, फूलों से हुआ स्वागत

Tue, 07 Dec 2021 08:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों को शादी के गठबंधन में बंधे देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों जयपुर अपनी शादी के लिए अपने-अपने परिवारों के साथ रवाना हो चुके हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 7 दिसम्बर यानी की आज शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो आज और कल कटरीना का मेहंदी, हल्दी और अन्य फंक्शन होंगे, जिसके बाद वो बड़े ही धूमधाम से 9 दिसम्बर को विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेंगी।

विक्की-कटरीना का हुआ जोरदार स्वागत

हालांकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को हर तरह से प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है। बीती रात कटरीना करीब 11 बजे सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट पहुंचीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कटरीना के साथ उनके परिवार ने होटल में प्रवेश किया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जैसे ही होटल में कदम रखा वहां की मैनेजमेंट टीम ने बड़े ही शानदार अंदाज में इस कपल का स्वागत किया।

विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालांकि कटरीना और विक्की कौशल हर तरह से ये कोशिश कर रहे हैं कि इनकी शादी की कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो, लेकिन हाल ही में इनके शादी के वैन्यू की तस्वीर सामने आई है। कटरीना जैसे ही होटल पहुंचीं वहां पर कल्चर डांस और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। दोनों को फूल मालाएं पहनाई गईं और तिलक किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
आज होगी मेहंदी की रस्म

कटरीना और विक्की राजस्थान में सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में दोनों के शादी के कार्यक्रम आज यानी मंगलवार से मेहंदी के साथ शुरू होने वाले हैं। इस शाही शादी की सिक्रेसी बनाए रखने के लिए शादी के आने वाले हर मेहमान को जीरो मोबाइल पॉलिसी अपनानी होगी। इसका मतबल यह है कि शादी के दौरान किसी भी मेहमान मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है मंडप

शादी को खास बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के मंडप को खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। कथित तौर पर, यह एक आकर्षक मंडप है, जो पूरी तरह से कांच से बना है। इसके अलावा होटल के बाहर मुख्य सड़क पर वीआईपी गेस्ट की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
120 मेहमानों के शामिल होने की खबर

इस सेलेब्रिटी कपल की शादी में कुल 120 मेहमानों की शामिल होने की खबर है। सुरक्षा कारणों से सभी मेहमानों सीक्रेट कोड भी दिए जाएंगे। मेहमानों को यह कोड मिलने के बाद ही शादी में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा मेहमान किसी भी परिस्थिति में कोई भी फोटो या वीडियो नहीं ले पाएंगे। साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इलाके की सुरक्षा के लिए निजी बाउंसर्स के अलावा पुलिस भी तैनात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें