विक्की कौशल
- फोटो : amar ujala
हालांकि सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स को विक्की कौशल का ये मजाक नहीं पसंद आया। दरअसल य़ूजर्स का कहना था कि विक्की कौशल ऐसे पोज देते हुए नहीं समझ पा रहे हैं कि वो एक जानवर को तकलीफ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हम कम से कम एक बार जानवर के बारे में नहीं सोच सकते' । वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या वो घोड़ा ठीक है? एक और यूजर ने लिखा,'मुझे पूरा यकीन है ये घोड़े के पीठ के लिए बुरा है, विक्की आप इससे बेहतर कर सकते हैं'।