फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेक शॉ लुक में विकी कौशल की वर्दी में निकली खामियां, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी ने किया ये ट्वीट

Fri, 05 Jul 2019 04:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vicky Kaushal - फोटो : social media
हाल ही में सोशल मीडिया पर विकी कौशल की फिल्म सैम मानेक शॉ का फर्स्ट लुक सामने आया था। फर्स्ट लुक के सामने आने से ही फोटो वायरल होनी लगी थी और एक्टर को उनके लुक के लिए जमकर तारीफें मिल रही थीं। लेकिन अब पोस्टर में विकी के पहने हुए आर्मी यूनिफॉर्म की कुछ गलतियां सामने आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Vicky Kaushal, sam manekshaw - फोटो : social media
बता दें कि विकी कौशल की आने वाली फिल्म मानेक शॉ, फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के जीवन पर आधारित है। ऐसे में किरदार के फर्स्ट लुक में विकी को आर्मी का यूनिफॉर्म पहना कर मानेक शॉ का लुक देने की कोशिश की गई थी। लुक में तो एक्टर को कामयाबी मिल गई लेकिन यूनिफॉर्म में खामियां सामने आईं हैं।
विज्ञापन

3 of 4
vicky kaushal - फोटो : social media
दरअसल आर्मी के ही एक रिटायर्ड ऑफिसर जनरल सैयद अता हसनैन ने विक्की के मानेक शॉ वाली यूनिफॉर्म में खामियां निकाली हैं। ऑफिसर ने इस बात का जिक्र ट्विटर पर किया है। सैयद अता हसनैन ने ट्विटर पर लिखा- 'अगर पूछ लिया जाता तो अच्छा लगता। लेफ्टिनेंट जनरल दीपिंदर सिंह, उनके एमए इस बारे में सब कुछ बताने के लिए तैयार हैं। विकी कौशल ने जो यूनिफॉर्म पहनी है उसमें रैंक के मुताबिक बैज का रंग गलत है। सैम एक गोरखा थे और उन्होंने कभी पीतल नहीं पहना, हमेशा काला बैज पहना है। वहीं मुझे भी एक गढ़वाली भुल्ला होने में गर्व है।'



 
विज्ञापन

4 of 4
vicky kaushal - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। वहीं फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे, कश्मीर की हिस्सेदारी और 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सैम मानेक शॉ की जिंदगी से जुड़े कई अहम घटनाओं को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें