एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्मों के अलावा ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऋतिक और सुजैन ने भले ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया हो लेकिन ये दोनों अब भी साथ में समय बिताते नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
इस बीच ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को लेकर बड़ी बात बोली है। GQ मैजगीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने अपनी निजी जिंदगी और फिल्म सुपर 30 को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने सुजैन खान पर बात करते हुए कहा कि उनका और सुजैन का रिश्ता बेहद खूबसूरत है।
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि,'मेरा, सुजैन का रिश्ता एक-दूसरे और हमारे बच्चों के लिए बहुत ही प्यारा है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। ये एक अच्छी सोच को दर्शाता है। एक चीज हम सभी को हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि प्यार कभी नफरत में नहीं बदल सकता और अगर जहां नफरत है तो मान लो कि प्यार था ही नहीं।'
4 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
इसके अलावा ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 को लेकर भी बातें कीं। इस फिल्म में ऋतिक बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं। ऋतिक रोशन के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हैदराबाद पुलिस ने हाल ही में ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल ऋतिक रोशन, कल्ट डॉट फिट नाम के जिम के ब्रैंड एम्बेसडर हैं। एक शख्स ने उन पर आरोप लगाया है कि फिटनेस सेंटर ने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लिया और रजिस्ट्रेशन के समय किए गए वादे के अनुसार बाद में उन्हें स्लॉट्स नहीं दिए गए। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें स्लॉट बुक करने के लिए ऐप का प्रयोग करने से वंचित रखा गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के समय वादा किया गया था कि ऋतिक उन लोगों को खुद समय और ट्रेनिंग देंगे। मगर जिम बाद में अपने वादों को पूरा नहीं कर पाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऋतिक के फिटनेस क्लब में उनके रुपए फंस गए हैं।