विक्की कौशल बॉलीवुड में सबसे बड़े स्टंट कोरियोग्राफर में से एक माने जाते हैं। विक्की कौशल पिछले साल दिसंबर में अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के एक होटल में शादी की थी। अभिनेता के रूप में विक्की ने भले ही मसान फिल्म से सफलता हासिल की हो, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने छोटे और कई सपोर्टिंग अभिनेता का किरदार निभाया है। उन फिल्मों में विक्की का रोल बहुत ही दमदार रहा है। 1988 में जन्में विक्की कौशल कल अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर जानते हैं विक्की कौशल की उन फिल्मों के बारे में जिनकी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, लेकिन इनमें विक्की ने बहुत ही शानदार रोल निभाया है।