फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Day 34: एक महीने बाद भी फिल्म ‘छावा’ करोड़ों में कर रही कमाई, जानिए 34वें दिन का कलेक्शन

Wed, 19 Mar 2025 09:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 34: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर आज 34वां दिन है। फिल्म महीने भर बाद भी अच्छा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। जानिए, 34वें दिन की कमाई।

विज्ञापन
1 of 5
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘छावा’ 500 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब 600 करोड़ रुपये कमाने की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। 34वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे? अब तक कितना कुल कलेक्शन कर लिया है, जानिए? 




 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

34वें दिन का कलेक्शन
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 34वें दिन लगभग 2.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 570.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुछ और हफ्ते यह फिल्म यूं ही करोड़ों में कलेक्शन करती रही तो 600 करोड़ रुपये का आकंडा भी छू सकती है।  

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द डिप्लोमैट' और 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम

द डिप्लोमैट से नहीं मिली टक्कर 
‘छावा’ जब से थिएटर में लगी है, तब से उसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है। इस समय भी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ थिएटर में लगी हुई। लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। ऐसे में ‘छावा’ को ही ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। ‘द डिप्लोमैट’ और फिल्म ‘छावा’ के बीच कोई टक्कर ही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava: नागपुर दंगों का दोष 'छावा' पर मढ़ने वालों पर फूटा तहसीन पूनावाला का गुस्सा, बोले- कला कोई माचिस नहीं  

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान खान का धमाका अभी दूर है 
फिल्म ‘छावा’ के सामने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जरूर मुकाबले में खड़ी हो सकती है। लेकिन इस फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ समय बाकी है। सलमान की यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। ऐसे में देखना होगा कि क्या ‘छावा’ तब तक सिनेमाघरों में टिक पाती है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले इस शो में नजर आएंगे सलमान खान, इस तरह फिल्म का प्रचार करेंगे भाईजान  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'छावा' - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'छावा' की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। फिल्म ‘छावा’ मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें