बॉलीवुड में जहां गहरा दोस्ताना देखने को मिलता है, वहीं कई बार इनके बीच नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आती रहती हैं। सिनेमा की दुनिया में पर्दे के साथ ही रियल लाइफ में भी जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती हैं। वैसे तो स्टार्स अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को अलग रखना बखूबी जानते हैं लेकिन न चाहते हुए भी कई बार इनकी निजी जिंदगी का असर प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है। इसी के चलते कई ऐसे सितारें हैं, जो ऑनस्क्रीन एक साथ काम करने से मना कर चुके हैं।