पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/hegdepooja
31 वर्षीय पूजा ने आगे बताया कि उस दौरान मुझे ऐसी फिल्में नहीं मिल रही थीं, जो मैं करना चाहती थी। जब मुझे ऐसी फिल्म मिल गई, तो वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फिर एक तेलुगू फिल्म ने आखिरकार मेरे लिए में काम किया और तब से, यह अद्भुत रहा है। अपने इस पूरे सफर को एक रोलर कोस्टर राइड बताते हुए पूजा कहती हैं कि यह मजेदार भी था। वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि हर फिल्म अपनी नियति के साथ आती है।