फिल्म 'मसान', 'संजू' और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार विक्की कौशल इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। वेलेंटाइन डे के इस खास वीक में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ी खुलासा किया है। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ी बात बोली है। उरी एक्टर ने यह बात के चैट शो के दौरान बताई।
विज्ञापन
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबासइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, 30 वर्षीय एक्टर ने खुलासा किया है वह लंबे समय से हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं। विक्की कौशल ने बताया है कि वह पिछले साल एक दोस्त की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। उन्होंने कहा- हम दोनों एक कॉमन फ्रेंड के द्वारा मिले, शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगा। इसके बाद हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
Harleen Sethi
अपनी बात को विस्तार में बढ़ाते हुए विक्की कौशल ने कहा- 'शुरुआत में हम दोनों को सब कुछ अच्छा लगने लगा,और जो भी हुआ,अपने आप हुआ। हमने एक-दूसरे से कभी सवाल नहीं किए, बस हम दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लगने लगा और हम साथ रहने लगे।' इसे पहले भी विक्की कौशल ने नेहा धूपिया के चैट शो में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर अपनी इस बात स्वीकारा नहीं था।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : file photo
हरलीन एक टीवी होस्ट रह चुकी हैं। वहीं कुछ समय पहले हरलीन सेठ एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज के लिए हरलीन को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। विक्की कौशल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि हरलीन और विक्की की मुलाकात कुछ महीने पहले ही हुई है।
सूत्र की मानें तो हरलीन और विक्की की मुलाकात निर्देशक आनंद तिवारी के जरिए हुई। शुरुआती मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के लिए स्पेशल महसूस करने लगे। आपको बता दें कि पिछले महीने रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म उरी ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है। उनकी इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।