फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे महेश आनंद, बेटा होते हुए भी बहन ने कराया अंतिम संस्कार

Tue, 12 Feb 2019 05:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
बॉलीवुड में 80 से 90 दशक के विलेन महेश आनंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही मौत की वजह कुछ और हो, लेकिन ये तय है कि वह जीना नहीं चाहते थे। 16 साल से अकेले रह रहे महेश आनंद डिप्रेशन के चलते अंदर से इतना टूट चुके थे कि वे भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। दो दिन बाद एक बहन ने उनके पार्थिव शरीर पर क्लेम किया, तब जाकर आज उनका अंतिम संस्कार हो पाया।
विज्ञापन

2 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
महेश आनंद काम ना मिलने की वजह से वो डिप्रेशन में रहते थे। महेश आनंद ने 13 मार्च 2017 को अपने अकाउंट मैशी आनंद पर पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में महेश ने लिखा- मुझे मेरे दोस्त और हर कोई शराबी कहता है। मेरा कोई परिवार नहीं है। मेरे सौतेले भाई ने मेरे साथ 6 करोड़ रुपए का धोखा किया है। पिछले साल फेसबुक पर फैंस से बातचीत में उन्होंने सुसाइड करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
महेश आनंद गहरे डिप्रेशन में थे। कलाई काटकर आत्महत्या करने की धमकी की यह खबर जैसे ही CINTAA के पास पहुंची, CINTAA की सदस्य नूपुर अलंकार तुरंत महेश पास पहुंचीं और उन्हें आत्महत्या करने से रोक लिया। नुपूर कहती हैं कि मैंने महेश से करीब 50 मिनट तक बात की और उन्हें पुलिस के आने तक व्यस्त रखा। थैंकफुली, वे कलाई नहीं काट पाए थे। वे डिप्रेशन में थे।
 

4 of 6
mahesh anand - फोटो : file photo
मशहूर विलेन महेश आनंद बीते शनिवार को अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 57 वर्ष के थे। महेश की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया था। खबरों के मुताबिक महेश आनंद का निधन तीन दिन पहले ही हो चुका था। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो महेश को मृत पाया। 
विज्ञापन

5 of 6
महेश आनंद - फोटो : file photo
साहिला ने बताया- महेश अच्छे इंसान थे लेकिन पत्नियों के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे। यह बहुत ही निराशाजनक है कि पहली बार में कोई महेश आनंद की बॉडी को क्लैम करने तक नहीं आया। अगरकोई नहीं आता तो मैंने कुछ दोस्तों के साथ बॉडी को क्लैम करने का फैसला लिया था। शुक्र है कि उनकी बहन ने आकर बॉडी क्लैम की और अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान भूमि पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश आनंद - फोटो : file photo
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सुसाइड की सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महेश आनंद की मौत नैचुरल हुई। पुलिस के मुताबिक, महेश घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे। बॉडी के पास शराब की एक बोतल मिली है। इसके अलावा एक्टर के घर के बाहर दों लंच बॉक्स मिले। जाहिर है कि एक्टर ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। वो काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें