फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' से हिट हुए विक्की कौशल ने गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर हुआ ये बड़ा खुलासा

Sat, 16 Mar 2019 09:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
बॉलीवुड को 'संजू' और 'उरी' जैसी हिट फिल्में देने के बाद विक्की कौशल टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं । अब उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है । वो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं । विक्की अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। लेकिन इस बार विक्की की लव लाइफ को लेकर बड़ी खबर आई है । 
विज्ञापन

2 of 5
harleen sethi
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की मॉडल और डांसर हरलीन शेट्टी को डेट कर रहे थे । लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया । इस बात का पता तब चला जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया । 

विज्ञापन

3 of 5
harleen sethi
जी हां, हरलीन ने विक्की को अपने इंस्टा अकाउंट से अलग कर दिया है । हालांकि हरलीन के इंस्टा अकाउंट में विक्की के साथ की कुछ तस्वीरें अभी भी हैं । विक्की को अनफॉलो करने के बाद हरलीन ने कुछ हार्ट ब्रेकिंग पोस्ट को भी लाइक किया। 
 

4 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
इनमें से एक पोस्ट में ब्रेकअप से जुड़ी बातें लिखी हैं । वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है, 'मुझे माफ करना, अब सब कुछ खत्म हो गया है ।' इन दो पोस्ट को लाइक करने के बाद ऐसा लग रहा है कि हरलीन, विक्की से ब्रेकअप के बाद काफी दुखी हैं । हालांकि इस पर विक्की और हरलीन का कोई बयान नहीं आया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
बात दें कि हरलीन और विक्की लंबे समय से एक-दूसरे को डेअ कर रहे हैं । ऐसे में दोनों के अचानक ब्रेकअप की खबर चौंका देने वाली है । इससे पहले करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में विक्की ने कहा था कि वो एक सही शख्स को डेट कर रहे हैं । विक्की के इस बयान से लगा था कि वो हरलीन के लिए काफी सीरियस हैं ।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें