फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: वास्तविक किरदारों में विक्की कौशल का जलवा बरकरार, जल्द नजर आ सकते हैं खास बायोपिक में

Tue, 29 Apr 2025 11:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal Biopic Movies: बॉलीवुड अभिनेता विक्की पहले भी कई फिल्मों में वास्तविक किरदार निभा चुके हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आए, जिनमें संभाजी महाराज से लेकर सरदार उधम तक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल, जिन्होंने हाल ही में फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की शानदार भूमिका निभाकर सबका दिल जीता, अब जल्द ही वह दो बायोपिक फिल्मों में नजर आ सकते हैं। उससे पहले जानते हैं अभीतक किन खास किरदारों में नजर आ चुके हैं विक्की...
 
विज्ञापन

2 of 6
शरत कमल का किरदार निभाएंगे विक्की? - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09, sharathkamal
शरत कमल की बायोपिक
मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी और ओलंपियन शरत कमल ने अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में शरत ने कहा कि वह विक्की को अपनी कहानी के लिए सही मानते हैं, क्योंकि उनकी बायोपिक का अभिनेता लंबा और प्रभावशाली होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
संजीव कपूर की बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम
संजीव कपूर की बायोपिक
प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर, जिन्होंने 'खाना खजाना' शो से घर-घर में नाम कमाया, ने भी अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बने, तो वह विक्की को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगे।

4 of 6
फिल्म 'सरदार उधम' में विक्की कौशल - फोटो : एक्स(ट्विटर)
सरदार उधम
'सरदार उधम' 2021 की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शूजित सरकार और निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स ने किनो वर्क्स के सहयोग से किया है। 'सरदार उधम' में, विक्की कौशल ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की भूमिका निभाई है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए बदला लेने के लिए ब्रिटिश सरकार के अधिकारी माइकल ओ'डायर की हत्या की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
सैम मानेकशॉ
सैम बहादुर जैसी फिल्मों में विक्की कौशल ने वास्तविक किरदार निभाया है। 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के कमांडर थे। इस फिल्म में भी विक्की का वास्तविक किरदार हर किसी को पसंद आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छत्रपति संभाजी महाराज
'छावा' में विक्की कौशल ने मराठा साम्राज्य के शासक छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई, जो एक शक्तिशाली और कुशल सेनापति थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब विक्की हो सकता है कि जल्द ही किसी बायोपिक में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें